God Hanuman ji

श्री हनुमान का विवाह

हनुमान जी को बाल ब्रह्मचारी माना जाता है इसलिए हनुमान जी लंगोट धारण किए हर मंदिर और तस्वीरों में अकेले दिखते हैं। कभी भी अन्य देवताओं की तरह हनुमान जी को पत्नी के साथ नहीं देखा होगा। लेकिन अगर आप हनुमान के साथ उनकी पत्नी को देखना चाहते हैं तो आपको आंध्रप्रदेश जाना होगा।आंध्रप्रदेश के खम्मम जिले में हनुमान जी का एक प्राचीन मंदिर है। इस मंदिर में हनुमान जीके साथ उनकी पत्नी के भी दर्शन प्राप्त होते हैं। यह मंदिर इकलौता गवाह है हनुमान जी के विवाह का। ऎसी मान्यता है कि हनुमान जी जब अपने गुरु सूर्य देव से शिक्षा प्राप्त कर रहे थे। उस दौरान एक विद्या जिसे सिर्फ विवाहित सीख सकते थे, के लिये, सूर्य देव ने हनुमान जी के सामने शर्त रख दी कि अब आगे कि शिक्षा तभी प्राप्त कर सकते हो जब तुम विवाह कर लो।ऎसे में आजीवन ब्रह्मचारी रहने का प्राण ले चुके हनुमान जी के लिए दुविधा की स्थिति उत्पन्न हो गई। शिष्य को दुविधा में देखकर सूर्य देव ने हनुमान जी से कहा कि तुम मेरी पुत्री सुवर्चला से विवाह कर लो। सुवर्चला तपस्विनी थी। हनुमान जी से विवाह के बाद सुवर्चला वापस तपस्या में लीन हो गई। इस तरह हनुमान जी ने विवाह की शर्त पूरी कर ली और ब्रह्मचारी रहने का व्रत भी कायम रहा। हनुमान जी के विवाह का उल्लेख पराशर संहिता में भी किया गया है।मान्यता है कि हनुमान जी के इस मंदिर में आकर जो दंपत्ति हनुमान और उनकी पत्नी के दर्शन करते हैं उनके वैवाहिक जीवन में प्रेम और आपसी तालमेल बना रहता है। वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियों से मुक्ति दिलाते हैं विवाहित हनुमान जी।जय श्री हनुमान

Will of God

गुरु जी की प्यारी संगत को जय गुरु जी।
सरबत दा भला होवे गुरु जी।

एक बार एक किसान परमात्मा से बड़ा नाराज हो गया !

कभी बाढ़ आ जाये, कभी सूखा पड़ जाए,
कभी धूप बहुत तेज हो जाए तो कभी ओले पड़ जाये!

हर बार कुछ ना कुछ कारण से उसकी फसल थोड़ी ख़राब हो जाये!

एक दिन बड़ा तंग आ कर उसने परमात्मा से कहा, देखिये प्रभु,
आप परमात्मा हैं, लेकिन लगता है आपको खेती बाड़ी की ज्यादा जानकारी
नहीं है

एक प्रार्थना है कि एक साल मुझे मौका दीजिये, जैसा मै चाहू वैसा मौसम हो

फिर आप देखना मै कैसे अन्न के भण्डार भर दूंगा!

परमात्मा मुस्कुराये और कहा ठीक है, जैसा तुम कहोगे वैसा ही मौसम दूंगा, मै दखल नहीं करूँगा!

किसान ने गेहूं की फ़सल बोई, जब धूप चाही, तब धूप मिली, जब पानी
तब पानी !

तेज धूप, ओले, बाढ़, आंधी तो उसने आने ही नहीं दी,

समय के साथ फसल बढ़ी और किसान की ख़ुशी भी, क्योंकि ऐसी फसल
तो आज तक नहीं हुई थी !

किसान ने मन ही मन सोचा अब पता चलेगा परमात्मा को,
कि फ़सल कैसे उगाई जाती हैं,

बेकार ही इतने बरस हम किसानो को परेशान करते रहे.

फ़सल काटने का समय भी आया , किसान बड़े गर्व से फ़सल काटने गया,

लेकिन जैसे ही फसल काटने लगा , एकदम से छाती पर हाथ रख कर बैठ गया!

गेहूं की एक भी बाली के अन्दर गेहूं नहीं था, सारी बालियाँ अन्दर से खाली थी,

बड़ा दुखी होकर उसने परमात्मा से कहा, प्रभु ये क्या हुआ ?

तब परमात्मा बोले,” ये तो होना ही था, तुमने पौधों को संघर्ष का ज़रा सा भी मौका नहीं दिया .

ना तेज धूप में उनको तपने दिया , ना आंधी ओलों से जूझने दिया ,

उनको किसी प्रकार की चुनौती का अहसास जरा भी नहीं होने दिया ,
इसीलिए सब पौधे खोखले रह गए,

जब आंधी आती है, तेज बारिश होती है ओले गिरते हैं तब पोधा अपने बल से
ही खड़ा रहता है,

वो अपना अस्तित्व बचाने का संघर्ष करता है और इस संघर्ष से जो बल पैदा होता है वोही उसे शक्ति देता है ,उर्जा देता है,

उसकी जीवटता को उभारता है.

सोने को भी कुंदन बनने के लिए आग में तपने , हथौड़ी से पिटने,गलने जैसी चुनोतियो से गुजरना पड़ता है तभी उसकी स्वर्णिम आभा उभरती है,

उसे अनमोल बनाती है !”

उसी तरह जिंदगी में भी अगर संघर्ष ना हो, चुनौती ना हो तो आदमी
खोखला ही रह जाता है, उसके अन्दर कोई गुण नहीं आ पाता !
अगर जिंदगी में प्रखर बनना है, प्रतिभा शाली बनना है, तो संघर्ष और चुनोतियो का सामना तो करना ही पडेगा।
शुकराना मेरे प्यारे गुरुजी
जय जय गुरु जी।
हम ईश्वर का शत शत नमन करें

POWERFUL PRAYER

Guru ji ki pyari sangat ko
JAI GURUJI JAI GURUJI
Powerful  Prayer

This prayer takes about one minute! Pray it sincerely, and then those you send it to, will pray for you!

GURUJI bless me even while I'm reading this prayer and bless the one that sent this to me in a special way.

Open supernatural doors and miracles in our lives today.

Give us a double portion of your Spirit as we regain

Emotional Health, Physical Health, Finances, Success, Loving Relationships, Children, Jobs, Homes, Marriages.

I thank you that nothing is over until YOU say it is over.

By Your Grace:
1:Our households are blessed;
2:Our health is blessed;
3:Our relationships are blessed;
4:Our finances are blessed;
5:Our businesses are blessed;
6:Our jobs are blessed;
7:Our siblings are blessed;
8:Our temples are blessed;
9:Our decisions are blessed.
10:Good opportunities are on the way.
11.Our country and all its people are blessed.
12.Our planets are blessed.
13.Our gurumandala is blessed.
14.Our Guruji is blessed.
we  should pray for our Guruji too.
Our hearts' desires are on the way; according to YOUR perfect will and plan for our lives.

Pray this prayer, then send it to EVERYBODY YOU KNOW

Within hours countless people will have prayed for you, and you will have caused a multitude of people to pray to GURUJI  for each other.
JAI GURUJI

GOD IS BEFORE YOU IF HAVE FIRM FAITH

*ऊँ ! माँ चिंतापूरणी जी के पावन चरणों में राज कुमार गुप्ता का  शत शत नमन
विश्वास हो तो ईश्वर आपके समक्ष है !

एक बेटी ने एक संत से आग्रह किया कि वो घर आकर उसके बीमार पिता से मिलें, प्रार्थना करें ।
बेटी ने ये भी बताया कि उसके बुजुर्ग पिता पलंग से उठ भी नहीं सकते !
जब संत घर आए तो पिता पलंग पर दो तकियों पर सिर रखकर लेटे हुए थे।
एक खाली कुर्सी पलंग के साथ पड़ी थी।
संत ने सोचा कि शायद मेरे आने की वजह से ये कुर्सी यहां पहले से ही रख दी गई है।
संत, "मुझे ये खाली कुर्सी देखकर लगा कि आप को मेरे आने का आभास था।*
"पिता... ओह ये बात...। खाली कुर्सी। आप...!
आपको अगर बुरा न लगे तो कृपया कमरे का दरवाज़ा बंद करेंगे...!
संत को ये सुनकर थोड़ी हैरत हुई, फिर भी दरवाज़ा बंद कर दिया...।
पिता.. "दरअसल इस खाली कुर्सी का राज़ मैंने किसी को नहीं बताया। अपनी बेटी को भी नहीं। पूरी ज़िंदगी, मैं ये जान नहीं सका कि प्रार्थना कैसे की जाती है। मंदिर जाता था, पुजारी जी के श्लोक सुनता। वो सिर के ऊपर से गुज़र जाते। कुछ पल्ले नहीं पड़ता था। मैंने फिर प्रार्थना की कोशिश करना छोड़ दिया...!
लेकिन चार साल पहले मेरा एक दोस्त मिला।
उसने मुझे बताया कि प्रार्थना कुछ नहीं,भगवान से सीधे संवाद का माध्यम होती है।
उसी ने सलाह दी कि एक खाली कुर्सी अपने सामने रखो।
फिर विश्वास करो कि वहां भगवान खुद ही विराजमान हैं।
अब भगवान से ठीक वैसे ही बात करना शुरू करो, जैसे कि अभी तुम मुझसे कर रहे हो।
मैंने ऐसा करके देखा। मुझे बहुत अच्छा लगा।
फिर तो मैं रोज़ दो-दो घंटे ऐसा करके देखने लगा। लेकिन ये ध्यान रखता कि मेरी बेटी कभी मुझे ऐसा करते न देख ले।
अगर वो देख लेती तो वो फिर मुझे साइकाइट्रिस्ट के पास ले जाती...!"
ये सब सुनकर संत ने बुजुर्ग के लिए प्रार्थना की। सिर पर हाथ रखा और भगवान से बात करने के क्रम को जारी रखने के लिए कहा।
संत को उसी दिन दो दिन के लिए शहर से बाहर जाना था इसलिए विदा लेकर चले गए |
दो दिन बाद बेटी का संत को फोन आया कि उसके पिता की उसी दिन कुछ घंटे बाद मृत्यु हो गई थी, जिस दिन वो आप से मिले थे |
*संत ने पूछा कि उन्हें प्राण छोड़ते वक्त कोई तकलीफ़ तो नहीं हुई ?
बेटी ने जवाब दिया... नहीं!
मैं जब घर से काम पर जा रही थी तो उन्होंने मुझे बुलाया...मेरा माथा प्यार से चूमा |
ये सब करते हुए उनके चेहरे पर ऐसी शांति थी, जो मैंने पहले कभी नहीं देखी थी।
मैं वापस आई तो वो हमेशा के लिए आंखें मूंद चुके थे |
लेकिन मैंने एक अजीब सी चीज़ भी देखी...वो ऐसी मुद्रा में थे जैसे कि खाली कुर्सी पर किसी की गोद में अपना सिर झुकाया हो।
संत जी, वो क्या था...।
ये सुनकर संत की आंखों से आंसू बह निकले... बड़ी मुश्किल से बोल पाए...काश, मैं भी जब दुनिया से जाऊं तो ऐसे ही जाऊं।*

ईश्वर  कहीं  दूर  नहीं  हैं,
हमारे  विश्वास  में  कमी  और हमारा  अहंकार  हमें  उनकी  अनूभूति  नहीं  होने  देता |
जिस  पल  हमारा  विश्वास  दृढ  होता  है,
हम  उसे  अपने  निकट  ही  पाते  हैं !

माँ चिंतापूरनी की काल आरती श्रृंगार
आपका अपना
राज कुमार गुप्ता
माँ चिंत्पुरनी धाम ।
जय माता दी। जय शंकर जी

HOLY EASTER

On the occasion of holy Easter, what must we resolve to learn from the life of Jesus?  Bhagawan/God lovingly shares with us a few precious pearls today.

Jesus Christ exemplified several noble qualities. He gave protection to several poor and destitute people with a loving heart. Jesus earned such a good name by sacrificing His body on the cross. You also must be prepared for such a great sacrifice. You must purify your heart with selfless love and affection. We must Lead a life full of love and sacrifice! We must Never indulge in reviling others, for the same atma is permeating in every living being. If you abuse others, it amounts to abusing your own self. If you do not like them, keep yourself away from them, but never abuse them! Any amount of good work done by you will be of no use, if you do not give up bad qualities. You may not always oblige others’ requests, but you can always speak obligingly and lovingly. Nobody can escape from pain and suffering in this world. Today it is that person, tomorrow it could be you. Therefore if you find someone suffering, try to help for sake of God

Jesus Christ lived for humanity and sacrificed life for welfare of human beings.
Those who forget good deeds of others are enemy of humanity