BIRTHDAY CELEBRATION OF LORD KRISHNA

पहले कृष्ण जी के बारे में जाने फिर जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दें।
भगवान श्री कृष्ण को अलग अलग स्थानों में अलग अलग नामो से जाना जाता है।
उत्तर प्रदेश में कृष्ण या गोपाल गोविन्द इत्यादि नामो से जानते है।
राजस्थान में श्रीनाथजी या ठाकुरजी के नाम से जानते है।
महाराष्ट्र में बिट्ठल के नाम से भगवान् जाने जाते है।

उड़ीसा में जगन्नाथ के नाम से जाने जाते है।

बंगाल में गोपालजी के नाम से जाने जाते है।

दक्षिण भारत में वेंकटेश या गोविंदा के नाम से जाने जाते है।

गुजरात में द्वारिकाधीश के नाम से जाने जाते है।

असम ,त्रिपुरा,नेपाल इत्यादि पूर्वोत्तर क्षेत्रो में कृष्ण नाम से ही पूजा होती है।

मलेशिया, इंडोनेशिया, अमेरिका, इंग्लैंड, फ़्रांस इत्यादि देशो में कृष्ण नाम ही विख्यात है।

गोविन्द या गोपाल में "गो" शब्द का अर्थ गाय एवं इन्द्रियों , दोनों से है। गो एक संस्कृत शब्द है और ऋग्वेद में गो का अर्थ होता है मनुष्य की इंद्रिया जो इन्द्रियों का विजेता हो जिसके वश में इंद्रिया हो वही गोविंद है गोपाल है।

श्री कृष्ण के पिता का नाम वसुदेव था इसलिए इन्हें आजीवन "वासुदेव" के नाम से जाना गया। श्री कृष्ण के दादा का नाम शूरसेन था..

श्री कृष्ण का जन्म उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद के राजा कंस की जेल में हुआ था।

श्री कृष्ण के भाई बलराम थे लेकिन उद्धव और अंगिरस उनके चचेरे भाई थे, अंगिरस ने बाद में तपस्या की थी और जैन धर्म के तीर्थंकर नेमिनाथ के नाम से विख्यात हुए थे।

श्री कृष्ण ने 16000 राजकुमारियों को असम के राजा नरकासुर की कारागार से मुक्त कराया था और उन राजकुमारियों को आत्महत्या से रोकने के लिए मजबूरी में उनके सम्मान हेतु उनसे विवाह किया था। क्योंकि उस युग में हरण की हुई स्त्री अछूत समझी जाती थी और समाज उन स्त्रियों को अपनाता नहीं था।।

श्री कृष्ण की मूल पटरानी एक ही थी जिनका नाम रुक्मणी था जो महाराष्ट्र के विदर्भ राज्य के राजा रुक्मी की बहन थी।। रुक्मी शिशुपाल का मित्र था और श्री कृष्ण का शत्रु ।

दुर्योधन श्री कृष्ण का समधी था और उसकी बेटी लक्ष्मणा का विवाह श्री कृष्ण के पुत्र साम्ब के साथ हुआ था।

श्री कृष्ण के धनुष का नाम सारंग था। शंख का नाम पाञ्चजन्य था। चक्र का नाम सुदर्शन था। उनकी प्रेमिका का नाम राधारानी था जो बरसाना के सरपंच वृषभानु की बेटी थी। श्री कृष्ण राधारानी से निष्काम और निश्वार्थ प्रेम करते थे। राधारानी श्री कृष्ण से उम्र में बहुत बड़ी थी। लगभग 6 साल से भी ज्यादा का अंतर था। श्री कृष्ण ने 14 वर्ष की उम्र में वृंदावन छोड़ दिया था।। और उसके बाद वो राधा से कभी नहीं मिले।

श्री कृष्ण विद्या अर्जित करने हेतु मथुरा से उज्जैन मध्य प्रदेश आये थे। और यहाँ उन्होंने उच्च कोटि के ब्राह्मण महर्षि सान्दीपनि से अलौकिक विद्याओ का ज्ञान अर्जित किया था।।

श्री कृष्ण की कुल 125 वर्ष धरती पर रहे । उनके शरीर का रंग गहरा काला था और उनके शरीर से 24 घंटे पवित्र अष्टगंध महकता था। उनके वस्त्र रेशम के पीले रंग के होते थे और मस्तक पर मोरमुकुट शोभा देता था। उनके सारथि का नाम दारुक था और उनके रथ में चार घोड़े जुते होते थे। उनकी दोनो आँखों में प्रचंड सम्मोहन था।

श्री कृष्ण के कुलगुरु महर्षि शांडिल्य थे।

श्री कृष्ण का नामकरण महर्षि गर्ग ने किया था।

श्री कृष्ण के बड़े पोते का नाम अनिरुद्ध था जिसके लिए श्री कृष्ण ने बाणासुर और भगवान् शिव से युद्ध करके उन्हें पराजित किया था।

श्री कृष्ण ने गुजरात के समुद्र के बीचो बीच द्वारिका नाम की राजधानी बसाई थी। द्वारिका पूरी सोने की थी और उसका निर्माण देवशिल्पी विश्वकर्मा ने किया था।

श्री कृष्ण को ज़रा नाम के शिकारी का बाण उनके पैर के अंगूठे मे लगा वो शिकारी पूर्व जन्म का बाली था,बाण लगने के पश्चात भगवान स्वलोक धाम को गमन कर गए।

श्री कृष्ण ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र में अर्जुन को पवित्र गीता का ज्ञान शुक्ल पक्ष एकादशी के दिन  दिया था।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

PRAY FOR PEACE AND PROSPERITY

एक गरीब आदमी था। वो हर रोज अपने गुरु के आश्रम जाकर वहां साफ-सफाई करता और फिर अपने काम पर चला जाता था। अक्सर वो अपने गुरु से कहता कि आप मुझे आशीर्वाद दीजिए तो मेरे पास ढेर सारा धन-दौलत आ जाए। एक दिन गुरु ने पूछ ही लिया कि क्या तुम आश्रम में इसीलिए काम करने आते हो। उसने पूरी ईमानदारी से कहा कि हां, मेरा उद्देश्य तो यही है कि मेरे पास ढेर सारा धन आ जाए, इसीलिए तो आपके दरशन करने आता हूं। पटरी पर सामान लगाकर बेचता हूं। पता नहीं, मेरे सुख के दिन कब आएंगे। गुरु ने कहा कि तुम चिंता मत करो। जब तुम्हारे सामने अवसर आएगा तब ऊपर वाला तुम्हें आवाज थोड़ी लगाएगा। बस, चुपचाप तुम्हारे सामने अवसर खोलता जाएगा। युवक चला गया। समय ने पलटा खाया, वो अधिक धन कमाने लगा। इतना व्यस्त हो गया कि आश्रम में जाना ही छूट गया।  कई वर्षों बाद वह एक दिन सुबह ही आश्रम पहुंचा और साफ-सफाई करने लगा। गुरु ने बड़े ही आश्चर्य से पूछा--क्या बात है, इतने बरसों बाद आए हो, सुना है बहुत बड़े सेठ बन गए हो। वो व्यक्ति बोला--बहुत धन कमाया। अच्छे घरों में बच्चों की शादियां की, पैसे की कोई कमी नहीं है पर दिल में चैन नहीं है। ऐसा लगता था रोज सेवा करने आता रहूं पर आ ना सका। गुरुजी, आपने मुझे सब कुछ दिया पर जिंदगी का चैन नहीं दिया। गुरु ने कहा कि तुमने वह मांगा ही कब था?  जो तुमने मांगा वो तो तुम्हें मिल गया ना।  फिर आज यहां क्या करने आए हो ? उसकी आंखों में आंसू भर आए, गुरु के चरणों में गिर पड़ा और बोला --अब कुछ मांगने के लिए सेवा नहीं करूंगा। बस दिल को शान्ति मिल जाए। गुरु ने कहा--पहले तय कर लो कि अब कुछ मागने के लिए आश्रम की सेवा नहीं करोगे, बस मन की शांति के लिए ही आओगे। गुरु ने समझाया कि चाहे मांगने से कुछ भी मिल जाए पर दिल का चैन कभी नहीं मिलता इसलिए सेवा के बदले कुछ मांगना नहीं है। वो व्यक्ति बड़ा ही उदास होकर  गुरु को देखता रहा और बोला--मुझे कुछ नहीं चाहिए। आप बस, मुझे सेवा करने दीजिए। सच में, मन की शांति सबसे अनमोल है।

कर दिया तूने उजाला जीवन के हर मोड़ पे,
वरना इस दुनिया में हर कोई चला जाता है दिल तोड़ के.
तेरे दर पे जबसे आया,कोई कमी नहीं है मेरे घर में,
मेरा हर काम हो जाता है तेरे सामने हाथ जोड़ के।
जब भी मैं बुरे हालातों से  घबराता हूँ!

तब मेरे प्रभु जी कि आवाज़ आती है "रुक मैं आता हूँ"..!!
  

SERVE HUMANITY

कर्मों के लेनदेन का हिसाब बड़ा पेचीदा है.
काल ने दयाल से वरदान लिया था कि जीव को उसके पिछले जन्म की कोई भी बात याद न रहे.

सो हमारा किसके साथ कितना कर्मों का हिसाब है हमें पता नहीं.

मान लो किसी ने पिछले जन्म में हमपर कोई उपकार किया हो, और उस जन्म में हम उनके उस उपकार का भुगतान न कर पाये हो.
आज हम सेवा के जरिये वह भुगतान कर रहे हैं.
लेकिन अगर हमारे मन में अहंकार आ जाये कि फलाने का यह काम मैने करवाया तो यह सेवा व्यर्थ है.

सेवा चाहे किसी डेरे ,धर्म स्थल या किसी अन्य जगह की जाये, सेवा तो सेवा ही है.

पर अगर हमारी भावना किसी फल प्राप्ती की हो तो वो सेवा भी व्यर्थ है.

बाबाजी भी फरमाते हैं
"सेवा भावना की बात है जो दिल से की जाये, ऐसा जरुरी नहीं की किसी धर्म स्थल या डेरे में की गई सेवा ही सेवा है.
प्रेम से की गई सेवा ही सही मायने में सच्ची सेवा है"

बेशक हमारे कुछ कर्मों का हिसाब किताब सेवा जरिये कटता जरुर है पर सेवा में प्रेम और आज़िजी होनी जरुरी है, दिखावे की सेवा नहीं होनी चाहिये.

पर कर्मों के पहाड़ को काटना सिर्फ सेवा से संभव नही उसके लिये सुमिरन भजन ही जरूरी है.

सेवा करें या ना करें बिना सुमिरन भजन मुक्ति नहीं.

सेवा तीन प्रकार की होती है.
1 तन की सेवा
2 धन की सेवा
3 मन की सेवा

आप तन की सेवा नहीं भी कर पाये,
धन की सेवा नहीं भी कर पाये
पर मन की सेवा यानि भजन सुमिरन जरुरी है

Happiness with positive hope

Wake up to happiness

Life is generally pretty hectic these days. There is  a bit of worry, a bit of stress. Sometimes a bit of stress  is good and even useful as in the short-term it seems to gets things done, only in the long term it is taking its toll on our energy, health and emotional well-being. Treat your mind with respect. If we keep telling our mind to be quiet, or beating it up, it is without doubt going to end up feeling stressed out. Understand that it is the mind’s job to think. So, instead of telling it to be quiet, give it something meaningful and fulfilling to think about. All you need to do is create peaceful thoughts and allow them to turn into a feeling. This will keep you cool and help you maintain your cool in any challenging moments. It is when we turn something into a feeling that we find we cannot forget it and it is negative feelings that stress us. So, the best thing is to not turn situations into negative feelings in the first place.

SHIV PURAN

गुरुजी ने शिवपुराण क्यूँ अनिवार्य बताया

1- जब हम पहली बार भगवत शिवपुराण पड़ते हैं। तो हम एक अन्धे व्यक्ति के रूप में पड़ते हैं और बस इतनाही समझ में आता है कि कौन किसके पिता, कौन किसकी बहन, कौन किसका भाई। बस इससे ज्यादा कुछसमझ नहीं आता।

2- जब हम दूसरी बार शिवपुराणपड़ते हैं, तो हमारे मन में सवाल जागते हैं कि उन्होंने ऐसा क्यों किया या उन्होंने वैसा क्यों किया ?

3- जब हम तीसरी बार शिवपुराण को पड़ेगें, तो हमे धीरे-धीरे उसके मतलब समझ में आने शुरू हो जायेंगे। लेकिन हर एक को वो मतलब अपने तरीके से हीसमझमें आयेंगे।

4- जब चोथी बार हम शिवपुराण को पड़ेगे, तो हर एक पात्र की जो भावनायें हैं, इमोशन... उसको आप समझ पायेगें कि किसके मन में क्या चल रहा है। जैसे विष्णु जी  के मन में क्या चल रहा है या बरमहा जी  केमन में क्या चल रहा है ? इसको हम समझ पाएंगे।

5- जब पाँचवी बार हम शिवपुराण को पड़ेगे तो पूरा कैलाश हमारे मन में खड़ा होता है, तैयार होता है,हमारे मन में अलग-अलग प्रकार की कल्पनायें होती हैं।

6- जब हम छठी बार शिवपुराण को पढ़ते हैं, तब हमें ऐसा नही लगता की हम पढ़ रहें हैं... हमे ऐसा ही लगता है कि कोई हमें ये बता रहा है।

7- जब सातवी बार शिवपुराण को पढ़ेंगे, तब हम नंदी बन जाते हैं और ऐसा ही लगता है कि सामने वो ही भगवान शिवजी हैं, जो मुझे ये बता रहें हैं।

8- और जब हम आठवी बार शिवपुराणपड़ते हैं, तब यह एहसास होताहै कि शिवजी कहीं बाहर नही हैं, वो तो हमारे अन्दर हैं और हमउनकेअन्दर हैं।जब हम आठ बार शिवपुराण पड़ लेगें तब हमें शिवपुराण का महत्व पता चलेगा | कि इस संसार में अलग कुछ है ही नहीं और इस संसार में गुरु ही हमारे मोक्ष का सबसे सरल उपाय है। शिवपुराण में ही मनुष्य के सारे प्रश्नों केउत्तर लिखें हैं। जो प्रश्न मनुष्य ईश्वर से पूछना चाहता है। वोसब शिवपुराण में सहज ढंग से लिखें हैं। मनुष्य की सारी परेशानियों के उत्तर लिखें हैं, अमृत है।समय निकाल कर अवश्य पढ़े...

जय गुरुजी