स्वामी विवेकानंद की प्रसिद्धि ज्ञान और अच्छे आचरण की वजह से पूरे विश्व में फ़ैल चुकी थी। वह जहाँ जाते लोग उनके अनुयायी बन जाते और उनकी बातों से मंत्रमुग्ध हो जाते थे।
एक बार स्वामी विवेकानंद एक नगर में पहुँचे। जब वहाँ के लोगों को पता चला तो वो सारे लोग स्वामी जी मिलने के लिए पहुँचे। नगर के अमीर लोग एक से बढ़ कर एक उपहार स्वामी जी के लिए लाये। कोई सोने की अँगूठी लाया तो कोई हीरों से जड़ा बहुमूल्य हार। स्वामी जी सबसे भेंट लेते और एक अलग रख देते।
उतने में एक बूढी औरत चलती हुई स्वामी जी के पास आई और बोली महाराज आपके आने का समाचार मिला तो मैं आपसे मिलने को व्याकुल हो गयी । मैं बहुत गरीब हूँ और कर्ज में दबी हूँ मेरे पास आपको देने के लिए कुछ उपहार तो नहीं है। मैं खाना खा रही थी तो कुछ रोटियाँ आपके लिए लायी हूँ, अगर आप इस गरीब की रोटियाँ स्वीकार करें तो मुझे बहुत ख़ुशी होगी।
स्वामी जी की आँखों में आँसू भर आये उन्होंने उस महिला से रोटी ली और वहीं खाने लगे। वहाँ बैठे लोगों को ये बात कुछ बुरी लगी उन्होंने पूछा- स्वामी जी, हमारे दिए हुए कीमती उपहार तो आपने अलग रख दिए और इस गंदे कपड़े पहने औरत की झूठी रोटी आप बड़े स्वाद से खा रहे हैं। ऐसा क्यों? स्वामी जी बड़ी सुंदरता से मुस्कुराते हुए उत्तर दिया कि देखिये आप लोगों ने मुझे अपनी पूरी धन और दौलत से मात्र कुछ हिस्सा निकालकर मुझे कीमती रत्न दिए। लेकिन इस महिला के पास तो कुछ नहीं है सिवाय इस रोटी के, फिर भी इसने अपने मुँह का निवाला मुझे दे दिया इससे बड़ा और त्याग क्या हो सकता है? एक माँ ही ऐसा काम कर सकती है, माँ खुद भूखे रहकर भी अपने बच्चों को खाना खिलाती है। ये एक रोटी नहीं इस माँ की ममता है, और इस ममतामयी माँ को मैं शत शत नमन करता हूँ।
स्वामी जी की बातें सुनकर वहाँ उपस्थित सारे लोग निशब्द रह गए। वाह! कितने उच्च विचार हैं आपके, सबके मन में स्वामी जी के लिए यही शब्द थे।
Millions of millions years have passed and human civilization comes into existence. Existence of God is eternal truth
SACRIFICE IS GREATER THAN RICHES
I am Raj Kumar Gupta from Delhi India, I always like to share my personal views of life and experiences . I like to meet with new people and visit historical places, religious places.. please send me your comments and suggestions to improve my blogs. Follow my blogs and inspire me.
PRACTICAL IS MORE DIFFICULT THAN THEORY
एक महाजन सत्संग सुनने जाया करता था।
एक दिन उसके पुत्र ने कहा कि आप रोज सत्संग में जाते हो आज मैं जाऊंगा।
पिता ने कहा कि अच्छा जा। खैर !
पुत्र सत्संग में गया।
बड़े प्रेम के साथ वचन सुनता रहा।
वहां यह विषय आया कि किसी का नुकसान नहीं करना चाहिए किसी का दिल नहीं दुखाना चाहिए।
जब सत्संग से आकर वह दुकान पर बैठा तो इत्तेफाक से एक गाय आकर आटा खाने लग गई।
जैसे कि गायें बाजारों में फिरती रहती हैं।
मन में कहता है कि कितना आटा खा जाएगी?
2 सेर न सही 4 सेर खा जाएगी।
पिता देख रहा था पुत्र को कहता है आंखों के अंधे तुझे देखता नहीं कि गाय आटा खा रही है।
पुत्र ने कहा हमारे इतने मकान हैं कितना किराया आता है इतना ब्याज जाता है अगर यह 2-4 सेर आटा खा जाएगी तो क्या हो जाएगा।
पिता ने पूछा यह विचार तू कहां से लाया है?
पुत्र ने कहा सत्संग से।
पिता बोला फिर न जाना। मुझे 30 साल हो गए जाते हुए मैं वही धोती झाड़ कर आ जाता हूं।
I am Raj Kumar Gupta from Delhi India, I always like to share my personal views of life and experiences . I like to meet with new people and visit historical places, religious places.. please send me your comments and suggestions to improve my blogs. Follow my blogs and inspire me.
DAUGHTER GREAT GIFT OF GOD
एक गर्भवती स्त्री ने अपने पति से कहा, "आप क्या आशा करते हैं लडका होगा या लडकी"
पति-"अगर हमारा लड़का होता है, तो मैं उसे गणित पढाऊगा, हम खेलने जाएंगे, मैं उसे मछली पकडना सिखाऊगा।"
पत्नी - "अगर लड़की हुई तो...?"
पति- "अगर हमारी लड़की होगी तो, मुझे उसे कुछ सिखाने की जरूरत ही नही होगी"
"क्योंकि, उन सभी में से एक होगी जो सब कुछ मुझे दोबारा सिखाएगी, कैसे पहनना, कैसे खाना, क्या कहना या नही कहना।"
"एक तरह से वो, मेरी दूसरी मां होगी। वो मुझे अपना हीरो समझेगी, चाहे मैं उसके लिए कुछ खास करू या ना करू।"
"जब भी मै उसे किसी चीज़ के लिए मना करूंगा तो मुझे समझेगी। वो हमेशा अपने पति की मुझ से तुलना करेगी।"
"यह मायने नही रखता कि वह कितने भी साल की हो पर वो हमेशा चाहेगी की मै उसे अपनी baby doll की तरह प्यार करूं।"
"वो मेरे लिए संसार से लडेगी, जब कोई मुझे दुःख देगा वो उसे कभी माफ नहीं करेगी।"
पत्नी - "कहने का मतलब है कि, आपकी बेटी जो सब करेगी वो आपका बेटा नहीं कर पाएगा।"
पति- "नहीं, नहीं क्या पता मेरा बेटा भी ऐसा ही करेगा, पर वो सिखेगा।"
"परंतु बेटी, इन गुणों के साथ पैदा होगी। किसी बेटी का पिता होना हर व्यक्ति के लिए गर्व की बात है।"
पत्नी - "पर वो हमेशा हमारे साथ नही रहेगी...?"
पति- "हां, पर हम हमेशा उसके दिल में रहेंगे।"
"इससे कोई फर्क नही पडेगा चाहे वो कही भी जाए, बेटियाँ परी होती हैं"
"जो सदा बिना शर्त के प्यार और देखभाल के लिए जन्म लेती है।"
" बेटियां सब के मुकद्दर में, कहाँ होती हैं
जो घर खुदा को पसंद हो, वहां होती हैं"
I am Raj Kumar Gupta from Delhi India, I always like to share my personal views of life and experiences . I like to meet with new people and visit historical places, religious places.. please send me your comments and suggestions to improve my blogs. Follow my blogs and inspire me.
ALWAYS PRAY TO GOD
एक कबूतर-कबूतरनी का जोड़ा आकाश में विचरण कर रहा था।
तभी उनके ऊपर एक बाज उनको खाने के लिए उनके ऊपर उड़ने लगा।
वह दोनों जैसे-तैसे और भी तेजी से उड़ने लगे।
तभी जमीन पर एक शिकारी भी उनको मारने के लिए तीर-कमान लेकर आ गया।
उस समय कबूतर भगवत नाम का स्मरण कर रहा था।
और इसीलिए उसे जरा सा भी भय नहीं था।
पर कबूतरनी को डर लग रहा था।
वह सोच रही थी कि मेरा पति तो सत्गुरु का जप कर रहा है और इसे तो कोई डर नहीं है,
पर आज हमारी दोनों और से मृत्यु निश्चित है।
या तो हमें ये बाज मार डालेगा और या वो नीचे जो शिकारी है वो मार देगा।
अब हमारा क्या होगा हम तो मरने वाले हैं।
तभी सत्गुरू की कृपा से वहां जमीन पर एक सांप आ जाता है।
और वो सांप वहां खड़े शिकारी को डस लेता है।
और शिकारी ने तीर का निशाना,
जो उस कबूतर-कबूतरनी को मारने के लिए लगा रखा था,
वो हड़बड़ाहट में जाकर के सीधा उस बाज के लग जाता है।
और कबूतर-कबूतरनी के पास दोनों तरफ से आई हुई मृत्यु टल जाती है।
------ तात्पर्य ------
इससे हमें ये शिक्षा मिलती है,
कि चाहे कितनी भी विपत्ति क्यों ना आ जाए,
सत्गुरू का स्मरण नहीं छोड़ना चाहिए।
सत्गुरू हमें सारी विपत्तियों से निकाल लेते हैं।
बस उनका ही एक आसरा होना चाहिए।
I am Raj Kumar Gupta from Delhi India, I always like to share my personal views of life and experiences . I like to meet with new people and visit historical places, religious places.. please send me your comments and suggestions to improve my blogs. Follow my blogs and inspire me.
A LETTER TO FATHER
पुत्र अमेरिका में जॉब करता है।
उसके माँ बाप गाँव में रहते हैं।
बुजुर्ग हैं, बीमार हैं, लाचार हैं।
पुत्र कुछ सहायता करने की बजाय पिता जी को एक पत्र लिखता है। कृपया ध्यान से पढ़ें और विचार करें कि किसको क्या लिखना चाहिए था ?
पुत्र का पत्र पिता के नाम
पूज्य पिताजी!
आपके आशीर्वाद से आपकी भावनाओं इच्छाओं के अनुरूप मैं, अमेरिका में व्यस्त हूं।
यहाँ पैसा, बंगला, साधन सब हैं,
नहीं है तो केवलसमय।
मैं आपसे मिलना चाहता हूं,
आपके पास बैठकर बातें करना चाहता हूँ।
आपके दुख दर्द को बांटना चाहता हूँ,
परन्तु क्षेत्र की दूरी,
बच्चों के अध्ययन की मजबूरी,
कार्यालय का काम करना जरूरी,
क्या करूँ? कैसे कहूँ?
चाह कर भी स्वर्ग जैसी जन्म भूमि
और माँ बाप के पास आ नहीं सकता।
पिताजी।!
मेरे पास अनेक सन्देश आते हैं
"माता-पिता सब कुछ बेचकर भी बच्चों को पढ़ाते हैं,
और बच्चे सबको छोड़ परदेस चले जाते हैं,
पुत्र, माता-पिता के किसी काम नहीं आते हैं। "
पर पिताजी,
मैं कहाँ जानता था इंजीनियरिंग क्या होती है?
मैं कहाँ जानता था कि पैसे की कीमत क्या होती है?
मुझे कहाँ पता था कि अमेरिका कहाँ है ?
मेरा कॉलेज, पैसा और अमेरिका तो बस,
आपकी गोद ही थी न?
आपने ही मंदिर न भेजकर स्कूल भेजा,
पाठशाला नहीं कोचिंग भेजा,
आपने अपने मन में दबी इच्छाओं को पूरा करने इंजीनियरिंग /पैसा /पद की कीमत,
गोद में बिठा बिठाकर सिखाई।
माँ ने भी दूध पिलाते हुये ,
मेरा राजा बेटा बड़ा आदमी बनेगा ,
गाड़ी बंगला होगा हवा में उड़ेगा ,कहा था।
मेरी लौकिक उन्नति के लिए,
घी के दीपक जलाये थे।।
मेरे पूज्य पिताजी!
मैं बस आपसे इतना पूछना चाहता हूं कि,
मैं आपकी सेवा नहीं कर पा रहा,
मैं बीमारी में दवा देने नहीं आ पा रहा,
मैं चाहकर भी पुत्र धर्म नहीं निभा पा रहा,
मैं हजारों किलोमीटर दूर बंगले में और आप,गाँव के उसी पुराने मकान में ,
क्या इसका सारा दोष सिर्फ़ मेरा है?
आपका पुत्र,
अब यह फैंसला हर माँ बाप को करना है कि अपना पेट काट काट कर, दुनिया की हर तकलीफ सह कर, अपना सबकुछ बेचकर,बच्चों के सुंदर भविष्य के सपने क्या इसी दिन के लिये देखते हैं?
क्या वास्तव में हम कोई गलती तो नहीं कर रहे हैं.....?
I am Raj Kumar Gupta from Delhi India, I always like to share my personal views of life and experiences . I like to meet with new people and visit historical places, religious places.. please send me your comments and suggestions to improve my blogs. Follow my blogs and inspire me.