सिमरन की महिमा










*🧘🏻‍♂सिमरन क्या है?🧘🏻‍♀*
*सिमरन अर्थ स्मरण जो हाथ पैरों से नहीं होता है, वर्ना दिव्यांग कभी नहीं कर पाते...*
*सिमरन ना ही आँखो से होता है, वर्ना सूरदास जी कभी नहीं कर पाते...*
*ना ही सिमरन बोलने से, सुनने से होता है वर्ना गूँगे बैहरे कभी नहीं कर पाते...*
*ना ही सिमरन धन और ताकत से होता है, वर्ना गरीब और कमजोर कभी नहीं कर पाते...*
👉 *सिमरन केवल भाव से होता है, एक अहसास है सिमरन... जो हृदय में प्रस्फुटित होता है...*
*जो हृदय से होकर विचारों में आता है और हमारी आत्मा से जुड़ जाता है। हमारे आत्मा से संसार तक सुगंध फैलाता है... स्मरण भगवान से हम तक सिधा संबंध बनाता है...*
*सिमरन भाव का सच्चा सागर है... बस इस सागर में हमें डुबकी लगाना है... 💞(कार्तिक महात्म्य)... राधे राधे*🙏🚩

गुरुजी की सीख

एक बच्चा रोज अपने दादा जी को सायंकालीन पूजा करते देखता था
बच्चा भी उनकी इस पूजा को देखकर अंदर से स्वयं इस अनुष्ठान को पूर्ण करने की इच्छा रखता था, किन्तु दादा जी की उपस्थिति उसे अवसर  ही नही देती थी

एक दिन दादा जी को शाम को आने में विलंब हुआ, इस अवसर का लाभ लेते हुए बच्चे ने समय पर पूजा प्रारम्भ कर दी

जब दादा जी आये, तो दीवार के पीछे से बच्चे की पूजा देख रहे थे

बच्चा बहुत सारी अगरबत्ती एवं अन्य सभी सामग्री का अनुष्ठान में यथाविधि प्रयोग करता है और फिर अपनी प्रार्थना में कहता है..

भगवान जी प्रणाम...... 

आप मेरे दादा जी को स्वस्थ रखना और दादी के घुटनों के दर्द को ठीक कर देना, क्योकिं दादा-दादी को कुछ हो गया, तो मुझे चॉकलेट कौन देगा

फिर आगे कहता है... भगवान जी मेरे सभी दोस्तों को अच्छा रखना, वरना मेरे साथ कौन खेलेगा

फिर मेरे पापा और मम्मी को ठीक रखना, घर के कुत्ते को भी ठीक रखना, क्योकिं उसे कुछ हो गया, तो घर को चोरों से कौन बचाएगा

लेकिन भगवान यदि आप बुरा न मानो तो एक बात कहूँ, सबका ध्यान रखना,लेकिन उससे पहले आप अपना ध्यान रखना,क्योकि आपको कुछ हो गया,तो हम सबका क्या होगा

इस सहज प्रार्थना को सुनकर दादा की आंखों में भी आंसू आ गए, क्योकिं ऐसी प्रार्थना उन्होंने न कभी की थी और ना ही सुनी थी

सदैव प्रसन्न रहिये

सतत जीवन चाहिए तो सरल बनो

यदि व्यक्ति को अपना जीवन सतत यानी कि निरंतर प्रगतिशील और उन्नति मान बनाना है तो उसे सरल बने रहना पड़ेगा जैसे गांव का साधारण किसान जिस मस्ती और जिस भावना से अपना जीवन बिता पर है उसके मन में कोई विस्तरण आया लालसा नहीं होती जिसके कारण वह अपने जीवन को निश्चल और शांत भाव से बिताता है जबकि भौतिक वस्तुओं से गिरा इंसान अपने आप को इच्छाओं के जाल में इस प्रकार समेट लेता है कि उसकी जीवन सरल ना रहकर विकट और दुष्कर् जाता है अपने आप को सरल बनाए रखने के लिए ठीक हूं सरल भाव का होना भी जरूरी है यदि उसकी भावना सरल और सुगम है तो उसकी सोच और उसकी मानसिक अवस्था भी संतोष वाली रहेगी और उसको किसी चीज का नुकसान या फायदा नहीं होगा क्योंकि वह उन परिस्थितियों में भी अपने आप को सरल बनए रखता है जिस प्रकार की शान फसल बोने के बाद अपनी उम्मीद है भगवान के ऊपर छोड़ देता है जिसके कारण हो सरल रहता है और उसको देव इच्छा के द्वारा वही प्राप्त होते हैं जो उसके निष्काम फल का प्रतीक होता हैयदि आप इस लेख से सहमत हैं या असहमत हैं तो कृपया अपने कमेंट जरूर करें ताकि आने वाले लेखों में उसका ध्यान रखा जा सके

जो मांगो अपने गुरु से मांगो









यदि आपका मन अपने गुरु के अंदर समाया हुआ है तो आप जो भी गुरु से मांगेंगे वह आपको मिलेगा सबसे बड़ा सुख गुरु के होने का यही है कि आपका मन शांत और सुखी रहता है आपका मन विचलित नहीं होता  आप किसी काम को करने से बिल्कुल नहीं डरते हैं क्योंकि आपको पता है कि आपका गुरु उस कार्य को संभालने में समर्थ है और विकट से विकट परिस्थिति में आपके साथ है तो आप उस कार्य को करने में निष्फल नहीं होते है।गुरु से मांगी कोई भी याचना कभी खाली नहीं जाती गुरु आपको आपकी सामर्थ्य से भी अधिक दे देता है क्योंकि गुरु आपकी अंतर्मन की चेतना को समझ लेता है और उन को साकार रूप देने में जो भी परिस्थितियां बनती है उनको बनाता चला जाता है जिसके जाल में हम अपने आप ही बने रहते हैं और उसमें पूरी तरह से मग्न हो जाते हैं यदि हम गुरु को ही मांग ले तो शायद हमारे को भौतिक चीजों की आवश्यकता है यही नहीं होगी क्योंकि जो मन को चाहिए वह नैतिक शिक्षा चाहिए ना कि भौतिक शिक्षा जो पूरे समाज के विघटन का कारण होती है क्योंकि मानव की इच्छाएं अनंत यार उसका कोई अंत नहीं है उनको पूरा करने के लिए इसके द्वारा किए गए कार्य कभी भी सीधे और सरल नहीं रह पाती परंतु गुरु की शरण में जाने पर सभी कार्य बेहद ही सरल और साधारण तरीके से पुरे होते हैं इसका इंसान कभी गुमान भी नहीं कर सकता

हमारा अंतर्मन सबसे बड़ी अदालत है

जब भी हम किसी क्रियाकलाप को करते हैं तो हमारे किए गए क्रियाकलाप में सच या झूठ जरूर शामिल होता है यदि हम किसी गलत कार्य में संलग्न है तो हमारे अंतर्मन को पता होता है कि हम यह गलत कर रहे हैं परंतु हमारा दिल दिमाग अंतर मन की आवाज को नहीं सुनता है और हमारे दिमाग दिल और पूरी भावनाओं पर हावी होता रहता है जिसके कारण हम अंतर मन की आवाज को दबाते रहते हैं जो कि इंसान की पतन का कारण बनता है
इसीलिए कहा गया है कि अंतर्मन ही भगवान की सबसे बड़ी अदालत होता है जो हमारे को सही और गलत का निर्णय देने में सक्षम है परंतु इंसान अपनी इस अंतर्मन भावना को व्यक्त करने से डरता है या उसको मानने से इनकार करता है जिसके कारण की समस्या विकट रूप धारण कर लेती है चाहे समाज में उसका रुतबा कितना भी बड़ा क्यों ना हो जाए परंतु उसका अंतर्मन यह जानता है कि मैं गलत कार्यों की वजह से ही ऊपर उठाया है जो कि बिना झूठ बोले संभव ही नहीं था अपनी उन्नति तरक्की और दूसरों से आगे निकलने की भावना ही उसको अंतर्मन की आवाज दबाने की शक्ति प्रदान करती है यदि व्यक्ति अपने अंतर्मन से डरे तो शायद उसका ज्यादा अच्छा प्रभाव पड़े लेकिन व्यक्ति अंतर्मन से डरना छोड़ देता है जिसके कारण यह सारी विकृतियां बड़ा रूप धारण कर लेती है हर इंसान अपने आप को गलतियों का पुतला बनाता चला जाता है और उसमें सुधार की कोई गुंजाइश ही नहीं छोड़ता है